फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस के साथ कचरा उठाने पहुंची एजेंसी, निगम कर्मचारियों ने किया विरोध

Thu, 03 Sep 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के पुरानी सब्जी मंडी के पास सड़क पर लगा कचरे का ढेर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बुधवार को पुलिस बल के साथ कचरा उठाने पहुंची एजेंसी के कर्मचारियों का निगम कर्मियों ने विरोध किया। महाराणा प्रताप चौक स्थित लाजपत नगर की गली के बाहर से कचरा उठाने पहुंचे एजेंसी कर्मचारियों को निगम कर्मियों ने रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। निगम कर्मचारियों ने सरकार और निगम के खिलाफ नारेबाजी की। तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
एजेंसी कर्मचारी बुधवार सुबह ट्रॉली लेकर महाराणा प्रताप चौक पहुंचे थे। वे सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर को उठाने का प्रयास कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही निगम कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और एजेंसी कर्मियों को कचरा उठाने से रोक दिया। निगम कर्मचारियों के विरोध के चलते एजेंसी की ट्रॉली को भी वहीं रोक दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने हड़ताल के बीच एजेंसी से कचरा उठवाने के प्रयास का विरोध किया।
विज्ञापन

एजेंसी के कर्मचारी शहर के अलग-अलग स्थानों पर कचरा उठाने के लिए पहुंचे, लेकिन निगम कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिलते ही वे भी मौके पर पहुंच गए। जहां भी एजेंसी कर्मी कचरा उठाने का प्रयास करते, निगम कर्मचारी विरोध करने पहुंच जाते। इससे कई स्थानों पर कचरा उठाने का काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर की लगभग हर सड़क और प्रमुख चौक पर कचरे के ढेर लगे हैं। बारिश के कारण कचरा अब सड़ने लगा है, जिससे दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। निगम कर्मचारियों के अनुसार शहर में करीब 1500 मीट्रिक टन कचरा जमा हो चुका है।

शहर के पुरानी सब्जी मंडी के पास सड़क पर लगा कचरे का ढेर। संवाद

शहर के पुरानी सब्जी मंडी के पास सड़क पर लगा कचरे का ढेर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें