फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वार्ड बंदी के बाद अब एसी और बीसी वार्डों का होगा आरक्षण

विज्ञापन
अंबाला छावनी में नगर परिषद के अधीन मूड़ा मंडी एफसीआई गोदाम के पास रिहायशी क्षेत्र। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। वार्डबंदी की फाइनल अधिसूचना जारी हाेने के बाद अब नगर परिषद सदर के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया आरंभ होगी। इसमें एससी (अनुसूचित जाति) और बीसी (पिछड़ी जाति) वार्डों का निर्धारण पहले किया जाएगा और इसके बाद महिला आरक्षित वार्डों के ड्रा निकाले जाएंगे। एससी और बीसी वार्डों का जनसंख्या के आधार पर निर्धारण होगा।
विज्ञापन

सदर नगर परिषद के ताजा निर्धारित 32 वार्डों में से सात वार्ड एससी (अनुसूचित जाति) के लिए आरक्षित होंगे। इनमें से तीन एससी महिला के लिए होंगे। इसी प्रकार बीसी (पिछड़ा वर्ग ) ब्लाक ए के लिए कुल तीन वार्ड आरक्षित होंगे। इनमें से एक वार्ड बीसी ए की महिला के लिए होगा। इसी प्रकार आरक्षित वर्ग की महिलाओं को मिलाकर कुल 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
मौजूदा समय में सबसे एससी वार्ड से जुड़ी आबादी वार्ड पांच में है, यहां 2137 मतदाता हैं। इसी प्रकार वार्ड नंबर चार में 4942 बीसी श्रेणी के मतदाता हैं। वहीं जनरल श्रेणी के मतदाताओं की संख्या वार्ड 21 में सबसे अधिक है जोकि 6339 के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर- कुल मतदाता-एससी मतदाता-बीसी मतदाता


1 4814 1805 1599





2 5868 1680 1351





3 5269 1879 1996





4 6036 4942 1601





5 5623 1885 2137





6 4341 2644 2028





7 6302 2127 1764





8 5725 1058 1250





9 5790 883 1147





10 4971 858 1034





11 4546 1315 1838





12 4832 1852 1874





13 5512 1922 1604





14 6211 1451 1390





15 5792 740 942





16 5249 1239 1642





17 5786 1960 1857





18 5214 1113 1448





19 5442 1790 1935





20 4752 3717 701





21 6339 3336 1101





22 5817 2967 1108





23 5086 3605 957





24 6045 2989 1543





25 6280 3767 2095





26 5501 938 459





27 6014 1060 1071





28 5063 1046 891





29 4276 1635 2336





30 6305 4680 1033





31 5922 2315 1548





32 4598 2386 882
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें