फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बोरवेल हादसे के बाद संस्था ने उठाया बीड़ा, सर्वे कर चार कुएं तलाशे

विज्ञापन
बहबलपुर में कुएं के पास खड़े संस्था के पदा​धिकारी व ग्रामीण। स्वयं
विज्ञापन
जलबेड़ा। धन्यौड़ा गांव में साढ़े तीन साल की बोरवेल में गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना ने लोगों को ऐसी समस्याओं को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया है। न जाने कितने गांवों में खेतों में खुले बोरवेल और कुएं होंगे। इसी का सर्वे का करने का बीड़ा गांव बहबलपुर स्थित गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति ने उठाया है। सोमवार को उन्होंने बहबलपुर गांव में सर्वे पर ग्रामीण क्षेत्रों में चार कुओं को खोजा। जिन खेतों में यह खुले कुएं थे उनके खेत मालिकों को समझाया इसके साथ ही निर्णय लिया है कि इन कुओं को खेत मालिकों की रजामंदी से कंकरीट से ढक देंगे। इसके ऊपर एक नल लगा देंगे जिससे लोग व पशु पानी पी सकें।
विज्ञापन


बैठक में जागरूक करने का भी लिया निर्णय
संस्था के पदाधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से बच्चों को खुले बोरवेल, कुओं तथा बरसात के मौसम में होने वाले संभावित हादसों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक आयोजित की गई। हमने निर्णय लिया है कि बच्चों व ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। इसमें संस्था की पूरी टीम काम करेगी। अभिभावकों से भी बच्चों पर विशेष निगरानी रखने का आग्रह किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान खुले कुओं और बोरवेलों को सुरक्षित बनाने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने सुझाव दिया कि जिन बोरवेलों और कुओं का उपयोग किया जा सकता है, उन पर मजबूत लिंटर डालकर आवश्यकतानुसार हैंडपंप लगाए जाएं, ताकि वे सुरक्षित भी रहें और उपयोग में भी आ सकें। संस्था ने प्रशासन एवं ग्रामीणों से अपील की कि खुले बोरवेलों और कुओं को जल्द से जल्द सुरक्षित कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस अवसर पर संस्था की प्रधान बीबी भूपिन्दर कौर, सचिव महान सिंह, बुद्ध राम, बलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, जत्थेदार निसाना वाली बुड्डा ढल, जगतार सिंह मरदों साहिब, गुरचरण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें