अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा अंबाला-चंडीगढ़ रेल लाइन पर धूलकोट खंड पर हुआ। मौके पर पहुंचे जीआरपी कर्मचारी ओमबीर ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45-50 वर्ष है। शिनाख्त न होने के कारण शव जीआरपी थाने के डेड हाउस में रखवा दिया है।