फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चार साल बाद साइंस कारोबारी असीमा के चुनाव में आजमाएंगे किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन (असीमा) के सितंबर में चुनाव होंगे। चार साल बाद साइंस कारोबारी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे, इसमें प्रधान, उप प्रधान, महासचिव सहित अन्य पदों पर 350 साइंस कारोबारी अपने मत का प्रयोग करेंगे इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अभी तक की जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को आचार संहिता लग जाएगी, इसके बाद चुनाव अधिकारी विभिन्न पदों पर नामांकन लेने शुरू कर देंगे। कारोबारियों की भी मांग है कि उन्हें चुनाव के दौरान इतना समय मिले कि वह असीमा के सभी सदस्यों के पास जाकर वोट की अपील की सकें। असीमा के महासचिव गौरव सोनी ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। फर्म एवं सोसायटी रजिस्ट्रार कार्यालय के माध्यम से चुनाव कराए जाएंगे।


आमतौर पर असीमा अपना चुनाव तीन वर्ष बाद कराती है। पिछले कार्यकारिणी के वर्ष 2024 तक तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हाे चुका था, इसके बाद सभी सदस्यों ने सहमति से मौजूदा कार्यकारिणी का एक साल का कार्यकाल बढ़ा दिया था। जिससे असीमा की मौजूदा कार्यकारिणी का समय चार साल तक हुआ। इस दौरान मौजूदा पदाधिकारियों ने कारोबारियों की जीएसटी से जुड़ी समस्याओं, कारोबारियों के कारोबार से जुड़ी मांगों आदि को केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय तक पुरजोर तरीके से उठाया।
विज्ञापन


अब नई कार्यकारिणी के सामने जीएसटी में राहत दिलाने से लेकर अंबाला में साइंस की एमएसएमई की इंडस्ट्रीज के अस्तित्व को बचाने की चुनौती होगी, क्योंकि जिस प्रकार से चीन के उत्पाद घरेलू उद्योग को प्रभावित कर रहे हैं उसमें साइंस उद्योग भी काफी संघर्ष कर रहा है, इसके साथ ही सरकार की नीतियों का पूरी तरह से लाभ एमएसएमई उद्योग संचालकों को नहीं मिल पा रहा है।



चुनाव कराने के लिए असीमा के पदाधिकारी जल्द ही कार्यकारिणी के क्रियाकलापों से जुड़े दस्तावेज व अन्य जानकारियों को चुनाव अधिकारियों के साथ साझा करेंगे। अभी तक असीमा की कमान प्रधान विक्रम चौधरी, उपाध्यक्ष सौरभ नागपाल, महासचिव गौरव सोनी संभाल रहे थे। इस बार चुनावी मैदान में कौन-कौन उतरेगा यह स्पष्ट नहीं है। नामांकन के साथ ही उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें