नारायणगढ़ के राजकीय कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता छात्र व प्रबंधन। प्रवक्ता
नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय में विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा किया गया। कार्यशाला में चंडीगढ़ से आए प्रशिक्षक विश्वदीप शर्मा ने ज्ञान दिया। सेल की इंचार्ज प्रो. रेनू कुमारी ने मंच संचालन किया। विशेषज्ञ वक्ता विश्वदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को स्टार्ट-अप, नवाचार, वित्तीय प्रबंधन, स्टॉक मार्केटिंग रणनीति एवं उद्यमिता से जुड़े अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी, द्वितीय स्थान पलक तथा तृतीय स्थान रितिकेश ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रेणु ऋषि के निर्देशन तथा कार्यकारी प्राचार्य डॉ देवेंद्र ढींगरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ।