फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईटीआई की दो नई ट्रेडों में भी होंगे दाखिले

विज्ञापन
शहर राजकीय आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पहुंचे आवेदक।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले की राजकीय और निजी आईटीआई में शुक्रवार को दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। सभी आईटीआई में 25 जून तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

शहर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लड़के में भी ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए। संस्थान में निदेशालय कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से शुरू दाखिला प्रक्रिया के तहत हेल्प डेस्क स्थापित किए गए। इस मौके पर चार आवेदकों के फॉर्म अप्लाई किए गए और विभाग द्वारा पोर्टल में अपडेट किया जा रहा है।
शहर राजकीय आईटीआई लड़के में कुल 1228 सीट पर दाखिला किया जाएगा। जानकारी देते हुए राजकीय आईटीआई अंबाला शहर प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि उद्योगों की मांग अनुसार इस बार राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में दो नई ट्रेड जिसमें जियो इंफोमेटिक्स असिस्टेंट ( नॉन इंजीनियरिंग) और असीमा इंडस्ट्री एसोसिएशन अंबाला कैंट की मांग अनुसार मेकेनिक लेंस, प्रिज्म ग्राइंडिंग ट्रेड (इंजीनियरिंग) में दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिष्ट, डीजल मेकेनिक, एमएमवी, पेंटर जनरल, पीपीओ, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, टूल एवं डाई, रेडियोग्रॉफी, वायरमैन, एडवांस सीएनसी, एलओएमएम, आईसीटीएसएम, सीएचएनएम, एमसीईए, सोलर टेक्नीशियन इलेक्टि्रकल, डीएमएम, कोपा, इलेक्ट्रोनिक, मेकेनिक इत्यादि ट्रेड में दाखिले लिए जाएंगे और इस बार छात्रों के उत्साह को देखते हुए पिछले वर्ष से भी ज्यादा संख्या में फॉर्म भरने की उम्मीद दिख रही है।
विज्ञापन

इन सीटों पर होना है दाखिला

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में 1164, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला अंबाला शहर में 552, मूलचंद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला कैंट में 352, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बराड़ा एट होली में 552, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भारांपुर में 432, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला नारायणगढ़ में 40, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहौनी में 152, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हसनपुर में 112, सार्थिक प्राइवेट आईटीआई नसीरपुर में 150, एसआर प्राइवेट आईटीआई बलाना में 100, लाला अमीचंद प्राइवेट आईटीआई उगाला बराड़ा में 240 सीट पर दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें