फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोरोना के बाद स्कूल में तैयार होगी स्टूडेंट पुलिस कैडेट की फौज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस के प्रति सामान्य तौर पर आमजन में व्याप्त भय की धारणा को दूर करने और पुलिस की छवि में सकारात्मकता निर्माण करने के लिए एक बार फिर जिले में स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) की फौज तैयार होगी।
विज्ञापन

कोरोना से पहले स्कूलों में यह शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना आने के बाद धीरे-धीरे बंद हो गई थी। इसको दोबारा चलाने के लिए अब पुलिस की मुख्यालय स्तर पर समीक्षा बैठक हुई है। स्कूलों में परीक्षाएं खत्म होने के बाद इस पर काम किया जाएगा और गतिविधियों शुरू की जाएगी। दरअसल, यह कार्यक्रम 2019 में पुलिस द्वारा लाया गया था। एनसीसी की तर्ज पर यह प्रोजेक्ट चलाया गया था।
हर स्कूल से चयनित होंगे 44 छात्र

स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) के तहत प्रत्येक स्कूल से 44 स्टूडेंट्स का चयन किया है। 21-21 बच्चों की प्लाटून पर एक-एक कमांडर होगा। इसमें कनिष्ठ वर्ग 10वीं से 12वीं तक और वरिष्ठ वर्ग में स्नातक तक के बच्चे शामिल होंगे। दो साल करने पर बी क्लास और तीन साल करने पर एक क्लास का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उसमें एक स्कूल व एक पुलिस का मास्टर ट्रेनर रहेगा।
विज्ञापन

कम्यूनिकेशन स्किल की जानकारी दी

यह प्लान के तहत छात्रों को इनडोर, आउटडोर, फिजिकल ट्रेनिंग, फील्ड विजिट के अलावा अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करवाया जाएगा। इसमें छात्रों को फील्ड नॉलेज पर अधिक बल दिया जाएगा। इसमें लीडरशिप, पर्सनेलिटी डिवेलपमेंट, संविधान की संरचना और उपयोगिता, कम्यूनिकेशन स्किल, ट्रैफिक मैनेजमेंट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट को प्रमुखता दी जाएगी। स्टूडेंट्स को विंटर कैंप, क्विज कॉम्पिटिशन, सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी।
इन छह स्कूलों के बच्चे लेंगे भाग


प्लान के तहत जिले के चयनित छह स्कूलों में अंबाला सिटी का पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलदेव नगर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुराना, अंबाला सिटी के एसए जैन स्कूल होली, माॅडर्न संस्कृति स्कूल बराड़ा शामिल हैं। पहले भी यह स्कूल चयनित थे लेकिन पुलिस ने दोबारा से रिवाइज लिस्ट ली गई है। ट्रेंड हुए छात्रों की पुलिस मेले और अन्य जगह पर भी मदद ले सकेगी।
विज्ञापन

वर्जन

स्कूलों में दोबारा से स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) को तैयार किया जाएगा। स्कूलों में परीक्षाएं खत्म होने के बाद इस पर काम तेजी से किया जाएगा।
रजत गुलिया, डीएसपी अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें