ऐसा ही एक वाक्या कुछ महीने पहले भी सामने आया था। समय पर एंबुलेंस न पहुंचने के कारण एक महिला ने बस अड्डे पर ही बच्चे को जन्म दे दिया था और उसम समय भी सरकारी एंबुलेंस के न पहुंचने का मुद्दा काफी गरमाया था। लेकिन शनिवार एक बार फिर एंबुलेंस न पहुंचने के कारण सरकारी योजनाएं धाराशायी होती नजर आ रही हैं।
नवजात को लेकर भागी महिला
बच्चे को जन्म देने के कुछ देर बाद ही जच्चा-बच्चा वार्ड में उपचाराधीन महिला नवजात को लेकर भाग गई। महिला के भागने की सूचना मिलते ही ड्यूटी डॉक्टर व नर्सों के माथे पर पसीना आ गया और उनकी दिल की धड़कनें बढ़ गई। उन्होने महिला की खोज-खबर लेने के लिए तुंरत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी बिना देरी किए महिला की तलाश शुरू कर दी। महिला नवजात के साथ छावनी बस स्टैंड पहुंच चुकी थी और उसने सिविल अस्पताल जाने से इंकार कर दिया।
एक खानाबदोश परिवार से संबंधित महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। यहां उसने बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा व बच्चा तंदुरुस्त है। कुछ देर बाद ही महिला नवजात को लेकर वार्ड से भाग गई थी। वह छावनी बस स्टैंड पर मिली थी और उसने अस्पताल आने से इंकार कर दिया। सतीश कुमार, एसएमओ सिविल अस्पताल।