फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निजी स्कूलों से लिए जा रहे एफिडिवेट, आज बीईओ सौपेंगे डीईओ को रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। निजी स्कूल बसों की चेकिंग को मोहलत पूरी हो गई है। 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में बसों की चेकिंग हुई और इन बसों की कमियों को पूरा करने के लिए निर्देश भी दिए गए। सभी बीईओ अपनी रिपोर्ट 26 अप्रैल शाम तक जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगे। हालांकि कुछ खंड में स्कूल बस चेकिंग के लिए रह गई हैं, उनकी भी शुक्रवार को जांच लिया जाएगा। चेकिंग के साथ ही स्कूल बसों की कमियों को पूरा करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग निजी स्कूलों से एफिडेविट भी बीईओ के माध्यम से ले रहा है। इसमें स्कूल बसों की फिटनेस, बच्चों को बिठाने की क्षमता, चालक की जानकारी, पॉलिसी के तहत नियमों की पालना करने बारे में भी जानकारी देंगे। स्कूल बीईओ के पास एफिडेविट जमा करवा रहे हैं। बता दें कि इसको लेकर शिक्षा विभाग ने बीते दिनों सभी निजी स्कूलों की बैठक ली थी और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत नियम पूरे करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही स्कूलों से एफिडेविट भी मांगा गया था।

जिले में 289 स्कूलों में 1200 बस
जिले में 289 निजी स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब 1200 बसें हैं। चेकिंग में कई बस ऐसे भी सामने आई थी कि जिनकी फिटनेस जांच नहीं करवाई गई। निजी स्कूलों की बसों की चेकिंग 15 से 25 अप्रैल तक होनी थी। इन बसों की चेकिंग उप मंडल स्तरीय कमेटी एसडीएम के नेतृत्व में की गई। इस टीम में बीईओ, आरटीए, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। कुछ खंड में स्कूल बस रह गई हैं, इनकी चेकिंग शुक्रवार को होगी और उसकी रिपोर्ट भी इसी दिन बीईओ जिला शिक्षा अधिकारी को सौपेंगे।
विज्ञापन

-
वर्जन
जिले में उप मंडल स्तरीय कमेटी निजी स्कूल बसों की चेकिंग कर रही है। ज्यादातर बसों की चेकिंग हो चुकी है। एक-दो खंड में कुछ स्कूल बस रह गई हैं, इन बसों को भी शुक्रवार को ही चेक कर लिया जाएगा। सभी बीईओ को स्कूल बस चेकिंग को लेकर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। निजी स्कूलों से एफिडेविट भी लिया जा रहा है। जिसमें बसों की फिटनेस, बच्चों को बिठाने की क्षमता, चालक की जानकारी, पॉलिसी के तहत नियमों की पालना करने बारे में भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें