फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला में कांग्रेस की खोई ताकत लौटाने को मैदान में उतरेंगे वरुण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला/मुलाना। कांग्रेस ने अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस से मौजूदा विधायक वरुण चौधरी को आखिरकार उतार दिया है। इसके संकेत कुछ समय पहले भी वरुण चौधरी को मिल गए थे। यही कारण था कि वह लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के अभियान के तहत संपर्क कर रहे थे। वरुण को टिकट दिलाने में अंबाला के स्थानीय कांग्रेसियों ने काफी जोर आजमाइश की। पहले तो वरुण चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे मगर कुमारी सैलजा ने भी उन्हें चुनाव लड़ने को प्रेरित किया फिर स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ कांग्रेसी निर्मल सिंह का नाम भी उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रेरित करने वालों में आया। आखिरकार वीरवार देर रात्रि को जैसे ही टिकट की घोषणा हुई उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कांग्रेस अक्सर कई धड़ों में बंटी नजर आती है मगर वरुण के मामले में कांग्रेस एक दिखाई दी जोकि वरुण के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही पिता फूल चंद मुलाना का साथ भी लोकसभा सीट लड़ने में वरुण की खासी मदद कर सकता है। सबसे खास बात है कि वरुण अंबाला लोकसभा सीट पर कांग्रेस की खोई हुई धमक को दोबारा से लौटाने का काम करेंगे। क्योंकि कभी अंबाला लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा होता था मगर मोदी लहर ने कांग्रेस को काफी पीछे कर दिया था।
पेशे से पेट्रोल पंप और कोल्ड स्टोरेज के व्यापार में हैं वरुण
मुलाना एससी सीट से विधायक 44 वर्षीय वरुण मुलाना प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री फूल चंद मुलाना के बेटे हैं। विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे के अनुसार वरुण चौधरी के पास वर्ष 2019 में 6 करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक की चल अचल संपत्ति और 53 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है। इनका पेट्रोल पंप और कोल्ड स्टोरेज का व्यापार है। वरुण ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। वर्ष 2019 में वह पहली बार विधायक बनकर आए। खास बात है कि उन्होंने मोदी लहर के दौरान भाजपा के राजबीर बराड़ा को बहुत ही कम अंतर से हराया था। वह काफी मिलनसार व्यक्ति हैं। हालांकि मुलाना से बाहर वह कितना कमाल दिखा पाएंगे यह सोचने वाली बात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें