फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अधिवक्ताओं को मिलेगी पार्किंग प्रशासन देगा वैकल्पिक जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला बार एसोसिएशन की पार्किंग का मुद्दा सोमवार तक हल होने की उम्मीद है। अधिवक्ताओं की मांग को देखते हुए उपायुक्त ने जगह देने का आश्वासन दे दिया है। इससे 400 से अधिक अधिवक्ताओं को राहत मिलेगी। इसके लिए उपायुक्त कार्यालय के साथ लगती जगह और एक अन्य जगह का विकल्प रखा गया है।
विज्ञापन

वाहनों की संख्या को देखते हुए जगह चुनी जाएगी। इससे पहले जो विवादित पार्किंग थी उस जगह पर बार एसोसिएशन केस हार गई थी। जिसके बाद जमीन के मालिक ने जगह पर अपना कब्जा लिया। जिसके चलते अधिवक्ताओं की पार्किंग जगह के सामने अस्थायी दीवार बना दी गई है। अब अधिवक्ताओं के पास दूसरी जगह ढूंढने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
मुख्यमंत्री से भी लगाई थी गुहार : पार्किंग का मामला हारने के बाद अधिवक्ता पार्किंग के मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिले थे। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया था कि मामले का जल्द हल कर दिया जाएगा। इधर बहुमंजिला पार्किंग के प्रोजेकट को भी मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में वैकल्पिक जगह पर ही अब अधिवक्ताओं को वाहन खड़े करने पड़ेंगे। अंबाला सिटी में बार एसोसिएशन की पार्किंग में करीब 400 वाहन खड़े होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें