फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनें। फाइल फोटों
विज्ञापन
अंबाला। ब्यास में होने वाले सत्संग के लिए ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं ने रेलवे से परेशानी के समाधान के लिए गुहार लगाई है। इसलिए रेलवे ने ब्यास के लिए एक विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला किया है जोकि सहारनपुर से ब्यास के बीच चलेगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि सहारनपुर से 21 मार्च को विशेष ट्रेन 04565 रात 8.50 बजे रवाना होकर 10.15 बजे अंबाला कैंट और 2.15 बजे ब्यास पहुंचेगी। इसी प्रकार 23 मार्च को ट्रेन 04566 ब्यास रेलवे स्टेशन से दोपहर 3.40 बजे रवाना होकर शाम 6.40 बजे अंबाला कैंट और 8.30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। विशेष ट्रेन का दोनों दिशाओं में ठहराव यमुनानगर-जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट, साहनेवाल, लुधियाना व जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर होगा।
ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति
मौजूदा समय में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से ब्यास की तरफ 22 ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इन सभी ट्रेनों में आरक्षित सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। इसमें ट्रेन नंबर 22487 वंदे भारत में 86 वेटिंग का टिकट मिल रहा है। इसी प्रकार 12029 स्वर्ण शताब्दी में 15, 12013 अमृतसर शताब्दी में 93, 12497 शान-ए-पंजाब में 170, 22429 दिल्ली-पठानकोट में 65, 18103 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में वेटिंग बंद, 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस में वेटिंग बंद, 12903 गोल्डन टेंपल में वेटिंग बंद, 18237 छतीसगढ़ एक्सप्रेस में वेटिंग बंद, 12053 अमृतसर जनशताब्दी में 107 वेटिंग, 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस में 19, 19325 इंदौर-अमृतसर 18, 14679 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस में 78, 15707 आम्रपाली में 96, 14649 सरयु-यमुना एक्सप्रेस 44, 12715 सचखंड एक्सप्रेस में 18, 13005 अमृतसर-हावड़ा में वेटिंग बंद, 12925 पश्चिम एक्सप्रेस में वेटिंग बंद, 18309 संभलपुर एक्सप्रेस में 86, 14631 अमृतसर-देहरादून में 18, 11057 दादर एक्सप्रेस में 10 वेटिंग की टिकट मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें