फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में प्रवेश परीक्षा से मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज ने सत्र 2026–27 से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीइपी) प्रारंभ करने की औपचारिक घोषणा की है। इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। छात्र प्रवेश परीक्षा से संबंधित जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी www.nta.ac., https://exams.nta.ac.in/NCET आधिकारिक वेबसाइट्स पर विजिट कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च निर्धारित की गई है।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य 12वीं के बाद शिक्षक के रूप में कॅरिअर बनाने वाले विद्यार्थियों को एक समग्र, गुणवत्तापूर्ण एवं भविष्य उन्मुख शिक्षा प्रदान करना है। चार वर्षीय यह पाठ्यक्रम विषय-विशेष ज्ञान, आधुनिक शिक्षण कौशल, विद्यालयी इंटर्नशिप, अनुभवात्मक अधिगम, संप्रेषण कौशल विकास तथा डिजिटल एवं समावेशी शिक्षा जैसे समकालीन आयामों को एकीकृत रूप में प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश के लिए पात्रता

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि आईटीइपी की शुरुआत क्षेत्र में शिक्षक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रवेश के लिए 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा में सफल होना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें