फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय कॉलेजों में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया तेज

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित राजकीय महाविद्यालय। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
अंबाला। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध सीटों का ब्योरा जारी कर दिया है। प्रशासन ने न केवल सीटों का निर्धारण किया है, बल्कि काउंसलिंग और छात्र मार्गदर्शन के लिए प्राध्यापकों की कमेटियां भी गठित कर दी हैं।
कला और वाणिज्य में सबसे ज्यादा सीटें : कॉलेज की ओर से जारी सूची के अनुसार, सबसे अधिक सीटें बीए में रखी गई हैं। यहां कुल 400 छात्र दाखिला ले सकेंगे। वाणिज्य संकाय में भी भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है, इसके लिए बीकॉम सामान्य श्रेणी में 240 सीटें आवंटित की गई हैं। तकनीकी शिक्षा की ओर रुझान रखने वाले युवाओं के लिए बीसीए में 160 सीटें उपलब्ध होंगी। हेल्पडेस्क और मार्गदर्शन केंद्र : कॉलेज प्रशासन ने नए आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विशेष मार्गदर्शन केंद्र स्थापित किए हैं। प्राध्यापकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार सही विषय चुनने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के लिए सूचना : दाखिला चाहने वाले विद्यार्थी पोर्टल पर अपनी वरीयता भरने से पहले सीटों की उपलब्धता की जांच कर लें। वोकेशनल कोर्स जैसे मास कम्युनिकेशन और टूरिज्म मैनेजमेंट में भी 60-60 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें