फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 24 घंटे बाद ही प्रशासन का यूटर्न, पीठासीन अधिकारी बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस चुनाव को कराने के लिए एक दिन पहले जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह तोमर ने एसडीएम सिटी दर्शन सिंह को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया था। इस नियुक्ति के 24 घंटे बाद ही प्रशासन ने यूटर्न ले लिया। प्रशासन ने एसडीएम सिटी को पीठासीन अधिकारी से हटाकर एडीसी विराट को इस कार्य की जिम्मेदारी दे दी है। वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह तोमर ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन




25 अप्रैल तक बनवा सकेंगे वोट

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। नगर निगम के 20 वार्डों और दो गांवों में सरपंच व पंच पदों के लिए 10 मई को वोट डाले जाएंगे, जबकि 13 मई को नतीजों की घोषणा होगी। चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए एडीसी विराट को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वोटर लिस्ट अपडेट हो चुकी है। करीब 1.98 लाख मतदाता इस बार नगर निगम चुनाव में मतदान करेंगे। वोट बनवाने के लिए छूटे हुए लोग 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।



191 बूथ बनाए

मतदान के लिए 191 बूथ बनाए गए हैं, जहां गर्मी के मद्देनजर ठंडे पानी और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर व हेल्पलाइन की विशेष सुविधा रहेगी। इसके साथ ही, डीसी ने बताया कि आज से जनगणना के तहत मकानों के सूचीकरण का कार्य भी शुरू हो गया है। नागरिक ऑनलाइन माध्यम से खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। मंडी व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि अब तक 1.45 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है और किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें