फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : नगर परिषद ने ठेकेदार पर लगाया 11 लाख का जुर्माना

Sat, 20 Sep 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद ने डोर-टू-डोर ठेकेदार पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और इसमें ढाई लाख रुपये का जुर्माना 12 क्रॉस रोड पर बनाए गए डंपिंग जोन से कूड़े का निस्तारण न करने के लिए लगाया गया है।
बाकायदा इस संबंध में ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया गया है कि वह रोजाना डंपिंग जोन से पूरा कूड़ा उठाएगा ताकि गंदगी नजर न आए, वहीं सभी वार्ड की गलियों से कूड़ा न उठाने को लेकर नगर परिषद ने 8.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार को चेतावनी भी दी गई है कि वह अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें, अन्यथा उसके ठेके को रद कर दिया जाएगा और उसे ब्लैक लिस्ट।
विज्ञापन

डंपिंग जोन को रखना पड़ेगा साफ व स्वच्छ : वार्ड नंबर 24 में 12 क्रॉस रोड पर बने डंपिंग जोन को लेकर स्थानीय निवासियों को पिछले काफी समय से दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। बदबू के कारण पूरा क्षेत्र दुर्गंध से भरा रहता था, वहीं बेसहारा गोवंश भी कूड़े के ढेर में मुंह मारते रहते थे जोकि आपस में भिड़ते हुए सड़क पर आ रहे थे और इससे दुर्घटनाओं की भी संभावना बनी थी। इन समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सहित वार्ड पार्षद को गुहार लगाई थी, इसके बाद मौखिक तौर पर कई बार ठेकेदार को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए, लेकिन उसने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया, फिर नोटिस जारी करने के बाद जुर्माने की कार्रवाई आरंभ कर दी गई।
विज्ञापन

जोन में बांटने की योजना : नगर परिषद ने अंबाला छावनी को गंदगी मुक्त करने के लिए नई योजना तैयार की है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है कि छावनी क्षेत्र को चार अलग-अलग जोन में बांटा जाए और प्रत्येक जोन की सफाई का ठेका अलग-अलग एजेंसियों को दिया जाए। इसके अलावा आबादी क्षेत्र से बाहर डंपिंग जोन बनाया जाए ताकि स्थानीय निवासियाें को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस प्रस्ताव के धरातल पर उतरने से लोगों को काफी राहत मिलेगी और इससे एक ठेकेदार की मनमर्जी भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें