फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आचार्य जयेंद्र ने दी ईश्वर भक्ति करने की प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के आर्यसमाज स्वामी दयानंद मार्ग में तीन दिवसीय वेद प्रचार महोत्सव और वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। आचार्य मनोज शास्त्री ने यज्ञ संपन्न करवाया, 300 से अधिक यजमानों ने आहुतियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अंबाला शहर, राजपुरा, शहजादपुर आर्यसमाज शाखाओं के अतिथि उपस्थित रहे। दिल्ली से आए आचार्य जयेंद्र ने ईश्वर और आत्मा के स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ईश्वर हृदय में है, जिसे ध्यान से अनुभव किया जा सकता है।
आचार्य जयेंद्र ने शुभ कर्म और ईश्वर भक्ति की प्रेरणा दी, जो जीवन के कष्ट सहने की शक्ति देती है। बरेली के भजनोपदेशक भानुप्रकाश और भजनोपदेशिका श्वेता आर्य ने मधुर भजनों से श्रोताओं को भाव-विभोर किया। ओपी सिंगला, सुनील गुप्ता, वीपी मदान, गिरीश विज, शकुंतला मदान, विश्वजित, श्वेता आर्य, महेश आर्य, सरिता अधलखा, विजय गुप्ता, मनोज शास्त्री को सम्मान मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें