अंबाला। नारायणगढ़ में श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से शुरू होकर आंबेडकर चौक, अंबाला रोड, अग्रसेन चौक, विश्वकर्मा चौक, मुख्य बाजार और खालसा चौक से होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान परमवीर सिंह (पंजोखरा साहिब वाले) ने शबद कीर्तन व गुरबाणी गायन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा सिंह सभा के सचिव फरिंद्र पाल गुलियानी ने संगत को गुरु साहिब के नाम जपो, किरत करो और वंड छको के सिद्धांतों पर चलने और अहंकार त्यागकर सेवा-सिमरन करने के लिए प्रेरित किया।