फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को मृत साबित करना चाहता था आरोपी

Sun, 21 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी के सेक्टर-दस स्टेडियम के पास पत्थर से वार कर व्यक्ति की हत्या करने वाला आरोपी मोहन खुद को मृत साबित करना चाहता था। आरोपी ने अनिल कुमार निवासी नसीरपुर को मौत के घाट उतारने के बाद अपने कपड़े, जूते अनिल कुमार को पहना दिए थे। खास बात यह रही है कि आरोपी ने अपने पहचान पत्र भी अनिल कुमार को पहनाई अपनी जैकेट में छोड़ दिए थे। ताकि उसकी पहचान मृतक व्यक्ति के रूप में हो सके। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने इन बातों का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

सदर थाना एसएचओ हरजिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मोहन के पारिवारिक और अन्य मामले चल रहे हैं। आरोपी खुद को इन मामलों से बचाने के लिए मृत साबित करना चाहता था। इसी कारण आरोपी ने शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के पहचान पत्र और कपड़े भी मौके से बरामद किए गए है। उन्होंने बताया कि शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। सेक्टर दस स्टेडियम के पास शुक्रवार को पुलिस ने सुबह एक शव बरामद किया था। मृतक व्यक्ति के मुंह पर बुरी तरह पत्थर से वार किए गए थे। बाद में शव की शिनाख्त नसीरपुर के अनिल कुमार के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें