फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला की हत्या करने वाले आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बेरखेड़ी गांव में 52 वर्षीय सोना देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में यहीं सामने आया है कि आरोपी शिवचरण उर्फ लाडी को सोना देवी ने किसी दूसरी महिला के घर देख लिया था।
विज्ञापन

फंसने के डर से आरोपी ने महिला के घर जाकर हत्या कर दी। नारायणगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि आरोपी को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। महिला नग्न अवस्था में मिलने का कारण आरोपी द्वारा महिला को अपनी ओर खींचना सामने आ रहा है। डॉक्टरों की प्राथमिक जांच में भी कुछ सामने नहीं आया है। हालांकि उनके तरफ से लैब में सैंपल भेजे गए है। उसकी फाइनल रिपोर्ट से ही खुलासा होगा।
यह था पूरा मामला

शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार ने बताया कि मासी सोना देवी के घर वह अक्सर जाता रहता था। आरोप लगाया कि शिवचरण उर्फ लाडी अक्सर मासी के लड़के कमल को अपने साथ रखकर नशा पिलाता था। कई बार मासी शिव चरण को नशा करवाने के लिए बोलती थी। आरोपी उसी की रंजिश रखे हुए था।
विज्ञापन

22 अक्तूबर को वह मासी के घर गया तो देखा कि शिवचरण उर्फ लाडी कमरे में मासी के साथ हाथापाई कर रहा था। जैसे ही वह आगे बढ़ा तो आरोपी ने पत्थर की कुंडी से तीन वार किए। बताया कि दो वार मासी के सिर और एक माथे के ऊपर लगा। मासी बेसुध होकर जमीन पर गिर गई।
आरोपी को पकड़ने के प्रयास किया था लेकिन वह भाग गया। हालांकि दोस्तों ने एक बार पकड़ लिया था वो फिर से छुड़वाकर भाग गया। घर पर मासी नग्न अवस्था में थी। ग्रामीणों ने हिलाकर देखा को उनकी मौत हो चुकी थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी हत्या से पहले किसी दूसरे के घर में घुसा था और वहां भी एक महिला से मारपीट कर भागा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें