फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जबरन बच्चा गिराने का आरोप, पति नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, बच्चा गिराने और घर से निकालने के आरोप लगाए। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति मुरारी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि उसकी शादी 2021 में मुरारी से हुई थी। फेसबुक के जरिये मुरारी से उसकी बातचीत हुई थी। उस समय तो आरोपी ने खुश रखने व दहेज न लेने की बात कहीं थी। हालांकि शादी में सामान भी दिया था लेकिन ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर 2022 में जबरन बच्चा गिराने व किसी को बताने पर धमकाने व घर से निकालने के आरोप लगाए। संवाद
दहेज में कार मांगने के आरोप

अंबाला। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग करने और गला घोटकर जान से मारने का प्रयास करने के आरोप लगाए। पड़ाव थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मयुर, सुरेश कुमार, रानी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवाहित ने बताया कि उसकी शादी 2019 में मयूर के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज में कार लाने का दबाव डाला और उसे प्रताड़ित किया। पंचायत के बावजूद भी मारपीट व प्रताड़ित करते थे। महिला थाने में शिकायत देने के बाद 2023 में राजीनामा हो गया था। आपसी रजामंदी से तलाक लेने का निर्णय हुआ था लेकिन पति कोर्ट में हाजिर ही नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन

घर से निकालने के आरोप



अंबाला। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दूसरी शादी करने का ताना मारने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। पंजोखरा थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर विजय कुमार, बिमला देवी, शालू पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता विवाहिता ने पति द्वारा उसके साथ मारपीट करने व ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। बताया कि ससुराल पक्ष ने दूसरी शादी करके आने पर ताने मारे। इस बीच बेटी पर कुर्सी उठाकर करने का प्रयास करने व पुलिस में शिकायत करने के बाद घर से निकालने के आरोप लगाए। संवाद

जान से मारने की धमकी देने के आरोप

अंबाला। विवाहिता ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। पड़ाव थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर चरणजीत सिंह पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 2018 में हुई थी। दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट के आरोप लगाए। कहा कि उसकी मां जब रेलवे अस्पताल में भर्ती थी तो पति ने अस्पताल में आकर माता के साथ गाली-गलौज करते हुए तलवार निकालकर जान से मारने की धमकी दी थी। संवाद
दहेज के लिए प्रताड़ना के आरोप
अंबाला। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। पंजोखरा थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मंदीप, अवतार, सर्वजीत पर मामला दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता पंजोखरा गांव निवासी कमलप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी मंदीप के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें