फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यात्रियों की पिटाई करने का आरोपी आरोपी भगोड़ा घोषित

Tue, 25 Nov 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर वर्ष 2022 में हुई मारपीट के बाद बैठे घायल लोग। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से मारपीट करने वाले पंजाब के भांकरपुर निवासी अजय राज उर्फ बिट्टू को रेलवे कोर्ट में सीजेएम सुमित कुमार ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।
आरोपी पिछले लगभग तीन साल से न तो जांच में शामिल हुआ था और न ही कोर्ट में पेश हुआ था। कोर्ट की तरफ से आरोपी को जांच में शामिल होने के लिए सम्मन भी जारी किए गए थे, बावजूद इसके आरोपी ने ना तो अपनी तरफ से किसी अन्य व्यक्ति को पेश किया और न ही खुद वह पेश हुआ। रेलवे कोर्ट के निर्देश पर अब अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यह था मामला : घटना एक दिसंबर 2022 की है। कैंट रेलवे स्टेशन पर पति ने अपने भाई सहित अन्य युवकों की मदद से अपनी पत्नी के परिवार पर हमला करवा दिया था। अंबाला का परिवार गोरखपुर में शादी समारोह में गया था। यहां महिला के पति ने नशे में खूब हंगामा किया।
इसके बाद गांव वालों ने शख्स की जमकर पिटाई की, जब परिवार शादी से वापस अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो यहां भी पति ने अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया, जब परिजनों ने बीच बचाव किया तो शख्स ने अपने साथियों को मौके पर बुलाया और उनसे हमला करवा दिया।
विज्ञापन

इस हमले में आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गए। वहीं इस मामले में चंडीगढ़ निवासी आशीष की शिकायत पर सचिन कुमार, तेजवीर और अजय राज सहित अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें