फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती के साथ मारपीट करने जलाने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। गर्भवती महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट करने और उसे जलाने का प्रयास करने के आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर नारायणगढ़ महिला थाना में ससुरालियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में काला आंब की एक युवती ने बताया है कि उसने गांव काठेमाजरा के युवक के साथ 21 दिसंबर 2021 को मनसा देवी मंदिर में शादी की थी। शादी को अदालत में रजिस्टर करवा लिया था और शादी के बाद से ही वह अपने पति के साथ उसके गांव में रहने लगी थी। पीड़िता के अनुसार उसका पति, उसकी सास और छोटा देवर उसे दहेज के लि परेशान करने लगे और मुझे छोटी जाति का होने का ताना देने लगे। बाद में पति, सास व देवर ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की और मुझे घर से निकाल दिया।
पीड़िता के अनुसार मेरे माता-पिता की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है। मैं गर्भवती होने के कारण अपना आधार कार्ड लेने के लिए जब अपने ससुराल में गई तो वहां पर पति, देवर, सास व सास का भाई घर पर मौजूद थे। उन चारों ने मेरे साथ गाली गलौज की और मुझे धक्के मारते हुए जबरदस्ती खींच कर रसोई में ले गए, जहां उन चारों ने मुझे जलाने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा होने लगे। पड़ोसियों को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें