फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चूरापोस्त सहित आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चूरापोस्त सहित आरोपी काबू
विज्ञापन


अंबाला। जनसुई गांव के निकट से सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने कैंटर में रखे 24 किलो 952 ग्राम चूरापोस्त सहित एक आरोपी को काबू किया। आरोपी को की पहचान घेल गांव निवासी अवतार सिंह के रूप में हुई है। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर अन्य आरोपियों बारे जानकारी हासिल की जाएगी। सीआईए-नारायणगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक जरनैल सिंह ने बताया कि उनकी टीम अपराध नियंत्रण हेतू गश्त पर तैनात थी। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना नग्गल क्षेत्र स्थित जनसुई गांव के पास से कैंटर सवार आरोपी भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर गुजरेगा। उसी सूचना पर नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया। संवाद



अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार


अंबाला। अंबाला-हिसार हाइवे कट स्थित लौहगढ़ के पास से पुलिस ने 122 ग्राम अफीम व कार सहित आरोपी को काबू किया। जिसकी पहचान घन्नौर के सराला कलां गांव निवासी हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई। मंगलवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सदर थाना प्रभारी शंभू लाल ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थ सहित कार में गुजरेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




चोरी के मामले में तीसरा आरोपी पकड़ा



मुलाना। गोकलगढ़ गांव में दुकानों के पास से 60 प्लेट लोहा, शटरिंग चुराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी रायपुरानी के खेड़ी गांव निवासी गुल्लू कुमार को काबू कर लिया। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस मामले में गोकलगढ़ गांव निवासी राम कुमार की तहरीर पर मुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें