फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी कट्टा व जिंदा रोंद के साथ आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआइए टू ने टांगरी बांध के पास से एक युवक को देसी कट्टा 32 बोर व 02 रौंद के साथ काबू किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआइए-2 अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियारों की तस्करी का कार्य करता है। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टांगरी बांध के पास नाकाबंदी कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस को सामने से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो पुलिस को युवक के पास से देसी कट्टा 32 बोर व 02 रौंद बरामद हुए। इसके बाद पुलिस आरोपी युवक को लेकर थाने ले आई और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में युवक की पहचान रामनगर निवासी चिराग के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें