फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 1 किलो 66 ग्राम अफीम व ट्रक सहित आरोपी काबू, 10 दिन का रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। तेपला आशीर्वाद ढाबे के पास नाकाबंदी कर सीआईए-2 की टीम ने वीरवार ट्रक चालक को 1 किलो 66 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया। आरोपी की पहचान राजपुरा गांव निवासी यशपाल सिंह के रूप में हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी जिला कुरुक्षेत्र में 20 किलोग्राम अफीम सहित पकड़ा गया था जो कोर्ट से जमानत पर चल रहा था। सीआईए-2 की टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी के जरिये मुख्य नशा तस्कर तक पहुंचा जाएगा ताकि पता चल सके कि वह नशा कहां से लाता था और कहां पर सप्लाई करता था। टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता था, जो थाना साहा क्षेत्र जगाधरी रोड तेपला से होता हुआ पंजाब की तरफ जाएगा।
विज्ञापन



महिला का पर्स छीनने वाले युवक को भेजा जेल
अंबाला। पतरेहड़ी गांव में महिला का पर्स छीनने के बाद पकड़े गए आरोपी कोड़वा खुर्द गांव निवासी अमन कुमार उर्फ विपिन को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शहजादपुर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पीड़िता का आरोप था कि अज्ञात आरोपी उसे धक्का मार कर बैग छीनकर ले गया था। बैग में फोन, काॅलेज का पहचान पत्र, बस पास व नकद राशि थी।


मोबाइल चुराने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

अंबाला। कंबासी गांव निवासी नितिन नाम के युवक का मोबाइल चुराने के आरोप में सन्नी कुमार को पुलिस ने काबू किया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़ित नितिन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 5 जुलाई को किसी ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें