फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंटी चोर गिरोह का पर्दाफाश, बेचने वाले के साथ खरीदार कबाड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 9-10 इलाके में लगातार हो रही टूंटी चोरी के मामले में अब कई वारदात के खुलने की उम्मीद है। पुलिस ने वीरवार को मुख्य आरोपी बादशाही बाग कालोनी वासी आकाश व पशुपति कुष्ट आश्रम वासी रोशन को गिरफ्तार किया है। आकाश ने एक वारदात कबूलते हुए चोरी का माल रोशन को बेचने का दावा किया। इसी आधार पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट से रिमांड लेकर दोनों से रिकवरी की कोशिश की जाएगी। 13 अक्टूबर की रात ये वारदात सेक्टर-9 वासी सुरेंद्र के घर पर हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चोरियों से परेशान पुलिस ने जब अपना नेटवर्क चलाया तो आकाश संदेह के दायरे में आया। सबूत हाथ लगते ही उसे रेड कर गिरफ्तार कर लिया। आकाश ने बताया कि वह अपने साथियों को पकड़वाने के अलावा सामान की बरामदगी भी करवा सकता है। दोनों से पूछताछ जारी है। इंस्पेक्टर हमीर सिंह के अनुसार टूंटी चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। आकाश वारदात कर चोरी का सामान रोशन को बेचता था जोकि पशुपति कुष्ट आश्रम के पास कबाड़ी की दुकान करता है। इनसे कई और केस भी सुलझने की उम्मीद है। शुक्रवार रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें