फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान कानून समर्थन यात्रा के आगे लेटे किसान, दिखाए काले झंडे

विज्ञापन
farmer protest - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला/ नारायणगढ़। किसान कानून के समर्थन में भाजपा की ट्रैक्टर यात्रा के आगे नारायणगढ़ में किसान सड़क पर लेट गए। कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ट्रैक्टर चला रहे थे जबकि अंबाला सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश बतौर सहित अन्य पदाधिकारी उस पर सवार थे। जैसे ही भाजपा की ट्रैक्टर यात्रा मिलन पैलेस के पास पहुंची तो किसान काले झंडे लेकर नारायणगढ़- पंचकूला नेशनल हाईवे के बीचोंबीच लेट गए। किसानों के हाथ में सरकार विरोध पोस्टर भी थे।
विज्ञापन

दोनों सांसदों को यह पोस्टर दिखाए गए। इतना ही नहीं भाजपा के झंडों को आग लगा दी गई। किसानों के मंत्री के आगे ही भाजपा सरकार के पोस्टरों को जूते-चप्पल मारकर आक्रोश जाहिर किया। हालात यह थे कि किसानों ने 3 घंटे इस यात्रा को रोके रखा और आखिर में अपनी साख बचाने के लिए सांसद नायब सिंह सैनी को पुलिस का सहारा लेकर वहां से अपना ट्रैक्टर दौड़ना पड़ा। इस तरह करीब एक किमी का सफर तीन घंटे में वह तय कर पाए।

farmer protest- फोटो : Ambala

farmer protest- फोटो : Ambala

farmer protest- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें