फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

Fri, 07 Nov 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सीआईए ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पिलखनी गांव निवासी विकास कुमार उर्फ कैदी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया गया है। वीरवार आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। इस मामले के संबंध में मोठा गांव यमुनानगर निवासी कर्ण ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 15 सितंबर को अज्ञात आरोपी ने सुभाष पार्क के पास से उसकी बाइक चोरी की है। संवाद
विज्ञापन



चोरीशुदा बाइक सहित युवक गिरफ्तार
अंबाला सिटी। चोरीशुदा बाइक बेचने के मामले में पकड़े गए पुरानी घास मंडी निवासी जतिन उर्फ जानू को वीरवार कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पांच नवंबर को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी चोरी की बाइक बेचने वाला है। संवाद


चोरी के मामले में दो युवक गिरफ्तार


अंबाला सिटी। चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यू रतनगढ़ गांव निवासी अजय कुमार व संदीप कुमार उर्फ सोना उर्फ चिगारू को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को वीरवार को न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस मामले के संबंध में कोर्ट रोड निवासी बृजमोहन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 13 अक्तूबर को अज्ञात आरोपी ने उसके घर से टोंटियां, कैमरा, ड्रिल व अन्य सामान चोरी किया है। संवाद
विज्ञापन



स्नैचिंग के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

अंबाला सिटी। स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी बसेहिया गांव गोंडा यूपी निवासी अमर कुमार को को गिरफ्तार किया। आरोपी को वीरवार न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले के संबंध में पीड़ित महिला ने 23 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि सेक्टर-9 से बाइक वार अज्ञात आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।


हेरोइन तस्करी मामले में एक अन्य आरोपी काबू

अंबाला। नशा तस्करी के मामले में एएनसी सैल ने कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी छावनी के न्यू प्रीत नगर निवासी अर्जुन उर्फ कटोरा को गिरफ्तार किया। आरोपी को वीरवार न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। एएनसी के निरीक्षक ऋषि पाल ने बतलाया कि 16 जुलाई को सूचना मिली थी कि आरोपी नशा बेचने का कार्य करता है, जो महेशनगर क्षेत्र टांगरी पुल के पास मादक पदार्थ सहित पैदल आएगा। सूचना के बाद एएनसी के पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए अकबरपुर गांव साहा निवासी गुलशन कुमार को 15 ग्राम 50 मिलिग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि इस मामले में अर्जुन भी उसका सहयोगी था। संवाद


धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

नारायणगढ़। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हंडेसरा गांव निवासी सतबीर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को वीरवार न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस मामले के संबंध समलेहड़ी गांव निवासी लखमीर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16 मार्च 2024 से 20 अगस्त 2025 के दौरान आरोपी सतबीर सिंह व अन्य ने उसके पोते को विदेश भेजने के मामले में उससे एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी करने का आपराधिक कार्य किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें