फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अफीम तस्करी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सीआईए-1 ने कार्रवाई करते हुए एनएच सर्विस रोड नजदीक पालिका विहार गेट से भरतापुर गांव निवासी रामनिवास को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1.06 किलो अफीम बरामद की गई। आरोपी को शुक्रवार न्यायालय के आदेशानुसार चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन



20 ग्राम हेरोइन व कार सहित दो आरोपी काबू

अंबाला। सुभाष पार्क के पास से नशा तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तेपला गांव निवासी खुशपाल सिंह व कलरेहड़ी निवासी गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। खुशपाल के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों आरोपियों की कार भी जब्त की गई है। आरोपी खुशपाल सिंह को न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद


नौकरी लगवाने की धोखाधड़ी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

अबाला। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महानपुर गांव जम्मू निवासी मन्नु ठाकुर को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी मोहम्द राशिद ने बताया था कि मन्नु ठाकुर भी इसमें संलिप्त है। सहारनपुर निवासी राजेश कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक जनवरी 2021 से 24 अगस्त 2023 के दौरान आरोपी मोहम्मद राशिद व अन्य ने उसे आयकर विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करके एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें