फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लॉकेट लूटकर भागने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। चौकी नंबर-4 पुलिस ने गले से सोने का लॉकेट लूटकर भाग रहे आरोपी को घटना के कुछ घंटों बाद काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से लूटा गया सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया है। गोंडा (उत्तर प्रदेश) निवासी प्रिंस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 नवंबर को वह राम नगर क्षेत्र में ब्राइट आई स्कूल के पास मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक उसके गले से सोने का लॉकेट छीनकर भाग गया। शिकायत मिलने पर थाना सिटी में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।
विज्ञापन

चौकी नंबर-4 की टीम ने मुख्य सिपाही त्रिलोक चंद के नेतृत्व में जांच तेज की। पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों, जुटाए गए साक्ष्यों और सूचना तंत्र के जरिए आरोपी की पहचान की और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अरमान निवासी डेहा कॉलोनी, अंबाला छावनी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से शिकायतकर्ता का सोने का लॉकेट बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें