अंबाला। फर्जी दस्तावेज तैयार कर कोर्ट में जमानत देने का आरोपी कुरुक्षेत्र के सरस्वती कॉलोनी निवासी आकाश कुमार को काबू कर लिया। आरोपी 2 साल 5 महीनों से फरार चल रहा था। उप निरीक्षक हाकम सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कोर्ट के समक्ष फर्जी जमानती बनकर पेश हुआ था व जाली दस्तावेजों के आधार पर जमानत की प्रक्रिया पूरी की थी। यह प्राथमिकी वर्ष 2024 में अंबाला शहर थाने में दर्ज हुई थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही थी। शनिवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
भ्रूण जांच के मामले में तीन आरोपी पकड़े
अंबाला सिटी। जगाधरी गेट के पास अल्ट्रासाउंड केंद्र में गैर कानूनी तरीके से अवैध लिंग जांच के मामले में पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान टुंडला गांव निवासी मोहित व रोहित सहित महिला के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को शनिवार कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में अंबाला चिकित्सा अधिकारी ने 12 फरवरी को अंबाला शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। आरोप था कि 12 फरवरी को आरोपी मोहित, रोहित व अन्य ने सिटी के जगाधरी गेट के पास अल्ट्रासाउंड केंद्र में गैर कानूनी तरीके से अवैध लिंग जांच करवाने का आपराधिक कार्य किया करता था। संवाद