अंबाला। दुधला मंडी निवासी सन्नी पाल ने महिला सहित उसके साथी पर दिए गए पैसों से अधिक पैसे ब्याज के तौर पर लेने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने बताया कि 15.500 रुपये के कर्ज के बदले वह अब तक करीब 1.50 लाख रुपये दे चुका है। बावजूद इसके सूदखोर महिला व उसका साथी जान से मारने व जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। सन्नी पाल ने बताया कि दिसंबर 2024 में अंबाला शहर निवासी सिमरनजीत कौर से 15.500 रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि यह पैसा 20 प्रतिशत मासिक ब्याज पर दिया गया था। किसी महीने ब्याज देने में देरी होती तो 100 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना अलग से वसूला जाता था। 29 दिसंबर 2025 की रात अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में आरोपी महिला को 20 हजार रुपये नकद दिए थे। वह अब तक मूलधन से कई गुना ज्यादा पैसा दे चुका है। संवाद