फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर हादसा; तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने जुगाड़ बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

Sun, 10 Dec 2023 06:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला से आगे हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर एक प्राइवेट बस ने जुगाड़ बाइक को टक्कर मारी दी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। इस मामले में पंजाब के हंडेसरा क्षेत्र की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब बॉर्डर पर हंडेसरा थाना क्षेत्र के तसिम्बली चौक पर एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक पर बनाई रेहड़ी (जुगाड़ बाइक) को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक रेहड़ी पर आलू प्याज लेकर जा रहे तीनों व्यक्ति टक्कर लगते ही हाईवे पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों व स्थानीय पुलिस की मदद से तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि, पंजोखरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी लेकिन पंजाब बॉर्डर होने के कारण अब मामले की जांच हंडेसरा पुलिस कर रही है। जबकि शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, प्राइवेट बस को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि बाइक रेहड़ी पर तीनों व्यक्ति मोहाली की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें