फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तोपखानावासियों को मिलेगी खुली नालियों से निजात, डालेंगे भूमिगत लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। तोपखाना क्षेत्र की लगभग 35 हजार आबादी को खुली नालियों से निजात मिलेगी। खुली नालियों को बंद करके भूमिगत पाइप डाले जाएंगे, जिससे कि गंदगी और गंदे पानी की समस्या खत्म हो जाए और स्थानीय निवासियों को राहत मिले।
विज्ञापन

इस सुविधा पर लगभग 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कैंटोनमेंट बोर्ड ने योजना तैयार करके टेंडर फाइनल कर दिया है और ठेकेदार को जल्द से जल्द काम शुरु करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि तोपखाना क्षेत्र कैंटाेनमेंट बोर्ड को सबसे प्रमुख और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। बोर्ड की आधी आबादी इसी क्षेत्र में रहती है। इसलिए क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुधारने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी एवं सदस्य अजय बवेजा लगातार कार्रवाई में जुटे रहते हैं।
मौजूदा समय में तोपखाना क्षेत्र में सड़कों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। सड़कों की गुणवत्ता के लिए बोर्ड अधिकारी व मनोनीत सदस्य लगातार मौके का मुआयना भी कर रहे हैं, जिससे कि सड़कों स्तर एक जैसा हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

फुटपाथ किए जा रहे दुरुस्त
बोर्ड क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए फुटपाथों का भी कायाकल्प किया जा रहा है। यहां लगी पुरानी टाइलों को हटाकर इनकी जगह नई टाइलें लगाई जा रही हैं। वहीं फुटपाथ पर लोगाें के बैठने के लिए बैंच आदि भी लगाई जा रहे हैं। फुुटपाथ के साथ फूलदार पौधे रोपित किए जा रहे हैं।
शौचालयों का हो रहा निर्माण
बोर्ड की तरफ से कुछ प्रमुख जगह पर शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। बोर्ड के अधीन पटेल पार्क में शौचालय का कार्य शुरु करवा दिया गया है। इसी प्रकार कैपिटल चौक के पास भी शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। इसी प्रकार कुछ अन्य जगह को भी इस सुविधा के लिए चिह्नित किया गया है।
सफाई के लिए आया वाहन
बोर्ड क्षेत्र की सफाई को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बोर्ड ने एक नया वाहन खरीदा है जोकि अलग-अलग क्षेत्रों से कूड़ा एकत्रित करके डंपिंग जोन तक लेकर जाएगा। इस सुविधा पर भी लगभग 45 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
वर्जन
कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला की हमेशा से प्राथमिकता रही है कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। बोर्ड क्षेत्र में कई कार्य चल रहे हैं जो लोगों से जुड़े हुए हैं। तोपखाना क्षेत्र की तरफ भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां सड़कों का निर्माण किया जा रहा है और जल्द ही खुली नालियों को बंद करके भूमिगत पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विनीत लोटे, मुख्य अधिशासी अधिकारी, सीबीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें