फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हादसा: बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, दो की मौत और एक घायल

Wed, 24 Apr 2024 01:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हादसा हाने से दो युवकों की मौत हो हई। एक ही बाइक पर सवार तीन युवक जीडी ग्रेन ड्यूटी का पेपर देने के लिए मोहड़ा के पास सेंटर जा रहे थे। अचानक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे से की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शास्त्री कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पेपर देने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान यमुनानगर के बिलासपुर निवासी मोहम्मद अमीर अली के रूप में हुई और दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में घायल युवक अजय छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल है।

विज्ञापन


पीड़ित अजय ने बताया कि वह मोहमद अली के साथ जीडी ग्रेन ड्यूटी के पेपर देने के लिए अंबाला के मोहड़ा के पास सेंटर पर पेपर देने के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक युवक मिला था और उसने भी पेपर देने की बात कहते हुए सेंटर तक लिफ्ट मांगी थी। वह हाईवे पर ही किनारे पर खड़े थे कि अचानक बोलेरो ने टक्कर मार दी। पड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे मृतक की शिनाख्त में जुट गई। मोहम्मद अली के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चेरी में रखवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें