फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना से देहरादून जा रहे एक फैक्ट्री के इंचार्ज सहित 4 की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर सेंट्रल जेल के पास ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। जिसमें लुधियाना से देहरादून जा रहे बंसल पेंटिंग कंपनी के इंचार्ज 32 वर्षीय दीपक बंसल, 19 वर्षीय संजय, 30 वर्षीय अरविंद और 25 वर्षीय अंशुल सहित चार कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसा देररात करीब साढ़े 11 बजे हुआ।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार ग्रिल से जा टकराई। इससे पहले की कार सवार कुछ समझ पाते ट्रक क्षतिग्रस्त कार के ऊपर से निकल गया जिससे कार बुरी तरह पिचक गई। पुलिस ने कार में सवार चारों शवों को कटर की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
---------------------------------------
मरने वालों में एक लुधियाना और तीन उत्तरप्रदेश के
लुधियाना के हब्बोवाल स्थित बंसल पेटिंग फैक्ट्री में टी-शर्ट पर पेटिंग का काम किया जाता है। कंपनी मालिक सुदर्शन बंसल के अनुसार जोशी नगर लुधियाना का रहने वाला दीपक उनका भांजा था और कंपनी में बतौर इंचार्ज कंपनी में काम करता है। 25 वर्षीय अंशुल गांव जैतपुरा जिला हरदोई थाना शांडिल्य उत्तर प्रदेश, 19 वर्षीय संजय जिला उन्नाव गांव मतुहेड़ा उत्तरप्रदेश और 30 वर्षीय अरविंद गांव महला थाना मलावां जिला हरदोई उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे जोकि वीरवार को रात करीब 9 बजे लुधियाना से देहरादून के लिए स्विफ्ट गाड़ी से जा रहे थे। चारों कर्मचारी देहरादून में टी-शर्ट पर पेंट करने के ऑर्डर को पूरा करने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें