फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दोस्तों का छावनी में हुआ एक्सीडेंट एक की मौत, दूसरा रेफर, तीसरा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद से अंबाला आ रहे तीन दोस्तों का शुक्रवार देर शाम छावनी के शास्त्री चौक के नजदीक एक्सीडेंट हो गया। जिसमें शाहाबाद के ही 20 साल के राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 24 वर्षीय अमन को गंभीर हालत में शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जबकि तीसरा युवक अभी लापता बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के मामा मनोज ने बताया कि हमारे पास शुक्रवार देर शाम किसी का फोन आया कि आपके भांजे का एक्सीडेंट हो गया है जिन्हें शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर गए हैं। आप फौरन वहां पहुंच जाओ। जिसके बाद मैंने यहां आकर देखा तो राहुल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में घायल हुए अमन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। घायल अमन की मां ममता ने बताया कि अमन शाहाबाद नगरपालिका में कार्यरत है। जो कि शुक्रवार सुबह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घर से यह कह कर निकला था कि वह थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। लेकिन जब शाम सात बजे तक वह नहीं आया तो हमने उसे फोन पर संमपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन नहीं लगा।
विज्ञापन

.....................................................
हमारे पास अस्पताल से रूक्का आ गया है। सूचना मिली है कि इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं तीसरे युवक की हमारे पास कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

सतेंद्र सिंह , एडिशनल एसएचओ, थाना पड़ाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें