सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख 50 हजार रुपये की चपत लगा दी गई। पुलिस को दी शिकायत में बड़ी कोहड़ी निवासी पवन कुमार ने बताया कि गुलशन गुप्ता और गुरजीत सिंह ने सरकारी नौकरी लगवाने के लिए धोखाधड़ी से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उससे साढ़े 5 लाख हड़प लिए। शिकायतकर्ता पवन ने बताया कि हरीश कुमार निवासी गांव बड़ी कोहडी, शिव कुमार निवासी गांव मानकपुर, रविन्द्र कौर निवासी गांव सीवन जिला कैथल, जसबीर सिंह निवासी न्यू दुर्गा नगर अंबाला शहर में हम सभी ने गुलशन गुप्ता को सरकारी नौकरी लगवाने के लिए कुल साढ़े 5 लाख रुपये दिए। लेकिन जब हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन का परिणाम आया तो उनका नाम नहीं था। जब शिकायतकर्ता ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने जाने से मारने की धमकी दी।