फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांगरी बांध से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेश नगर के न्यू लक्की नगर टांगरी बांध से नीचे उतरते समय बाइक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रवि मंगलवार देर रात बाइक पर अपने दोस्त के घर जा रहा था। इस दौरान उसने ज्यादा नशा कर रखा था तभी अचानक बांध से उतरते समय गिरने से वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बुधवार पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। हादसे में रवि के सिर पर गहरी चोट आई थी। फिलहाल परिजनों की तरफ से किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें