नारायणगढ़-साढ़ौरा रोड पर बाइक व कार की टक्कर में बाइक सवार जीजा-साला घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस जांच अधिकारी नरेश कुमार के अनुसार रामकरण निवासी रूलदू की टपरियां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भांजा सतीश कुमार निवासी मुगलमाजरा व उसका जीजा श्याम चंद निवासी कोड़वा खुर्द 4 फरवरी को अपनी बाइक से आ रहे थे इस दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
घायल सतीश- फोटो : Ambala