फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सौंटी में हर आंख में दिखे आंसू, बाबा गणेशनाथ को दी समाधि, दो का गमगीन माहौल में किया संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंटी से राजस्थान में धार्मिक स्थल पर कार में सवार होकर जा रहे चार लोगों की शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे नारनौंद और जींद के बीच गांव खांडा-खेड़ी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में शामिल 26 साल का बंटी, 70 साल के बाबा गणेशनाथ और 45 साल का रामकरण अंबाला के गांव सौंटी के थे जबकि चौथा मृतक बाबा गणेशनाथ का चेला रामस्वरूप है। हादसा घनी धुंध के चलते उस समय हुआ जब गांव खांडा खेड़ी के पास जींद-भिवानी मार्ग पर निजी शिक्षण संस्थान की बस ने उनकी कार का टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे जैसे ही यह लोग गांव खांडा खेड़ी के पास पहुंचे तो बस ने कार के परखच्चे उड़ा दिए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को कार से निकाल कर जींद के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन

एक साथ तीन शव पहुंचे गांव सौंटी
एक साथ जब तीनों शव गांव सौंटी में पहुंची तो पूरे गांव में माना अश्रु धारा बह गई हो। हर आंख नम थी। क्योंकि गांव में सिद्घ रूपाईनाथ मंदिर है। इस मंदिर में मृतक बाबा गणेनाथ गद्दीनशीन थे। पिछले करीब 25 साल से वह यहीं थे। गांव में उनकी बहुत मान्यता थी। जैसे ही उनकी मौत की खबर आई तो मातम पसर गया। इसके बाद गमगीन माहौल में उन्हें समाधि दी गई। इसके बाद दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें