फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल बाइपास पर हुए हादसे में 5 साल की बच्ची की मौत, माता-पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाईवे पर सड़क हादसे में मोहाली के गांव मियांपुर की 5 वर्षीय मनरीत की मौत हो गई। जबकि उसके पिता चरणाराम व माता पिंकी घायल हो गए। दोनों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेहवा जा रहे परिवार की बाइक को पीछे से कार ने टक्कर मारने से दुर्घटना हुई। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस की कार्रवाई के आधार पर बलदेवनगर थाने में कार के अज्ञात चालक पर केस किया गया। शनिवार सुबह की घटना में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे की घटना है। खेतीबाड़ी करने वाले चरणाराम परिवार के साथ पेहवा जाने के लिए निकले थे। कैथल मोड़ पर जब वे पुल पर चढ़ने लगे। उसी दौरान पीछे से आ रही कार ने बाइक चपेट में ले लिया। संतुलन खोकर सड़क पर पलटने से तीन घायल हो गए। पिंकी व मनरीत को गंभीर चोटें लगी। अस्पताल जाने से पहले बच्ची ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आगे रूकी कार का नंबर नोट पर पुलिस को दे दिया गया। एएसआई शंभु सिंह के अनुसार हादसे में बच्ची की मौत व माता-पिता के घायल होने की घटना में आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें