फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शराब के झूठे मामले में फंसा वसूली करने वाले सुरक्षा एजेंट और दलाल को एसीबी ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शराब के झूठे मामले में फंसा कर अवैध वसूली करने वाले सुरक्षा एजेंट सहित दलाल को एंटी क्रप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते काबू किया। टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सबसे पहले दलाल विशाल को दबोचा। उसके हाथ धुलवाए तो वो रंगदार हो गए। उससे पूछताछ के बाद सुरक्षा एजेंट जसबीर को काबू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलदेव नगर निवासी गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह पहले शराब के ठेके पर नौकरी करता था। उससे शराब तस्करी के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर सुरक्षा एजेंट जसबीर सिंह ने दलाल विशाल के माध्यम से 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। न देने पर कार्रवाई करने की धमकी दी गई थी। ऐसे में एसीबी की टीम को संपर्क किया और उन्हें रिश्वत मांगने के पुख्ता सबूत दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें