फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऊंचाहार एक्सप्रेस का एसी फेल, डेढ़ घंटा छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर फंसी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चंडीगढ़ से प्रयागराज जा रही ट्रेन नंबर 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस का एसी फेल हो गया। ट्रेन के अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर पहुंचते ही यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे से की तो तुरंत टीम ने मौके पर पहुंचकर समस्या को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन समस्या दूर करने में डेढ़ घंटे का समय बीत गया। इस कारण कुछ अन्य ट्रेनों को बाहरी रेलवे यार्ड में रोकना पड़ा। ट्रेनों के प्लेटफार्म से बाहर रुकने के कारण प्लेटफार्म पर बैठे यात्री भी हैरान-परेशान नजर आए, हालांकि ट्रेनों के आगमन की सूचना लगातार उद्धोषणा प्रणाली से दी जा रही थी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों पर पड़ा असर
ट्रेन नंबर 14218 शुक्रवार शाम लगभग 4:45 बजे चंडीगढ़ स्टेशन से रवाना हुई और 5:32 बजे अंबाला छावनी स्टेशन पहुंची। ट्रेन के एसी कोच में बैठे यात्री विकास, गौरव, अमित व अपूर्व ने बताया कि चंडीगढ़ स्टेशन के चलते ही एसी बंद हो गए थे। इसकी सूचना पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी गई और रेलवे को एक्स के माध्यम से ट्वीट भी किया गया। ट्रेन के अंबाला पहुंचते ही तकनीकी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे लेकिन उन्हें खामी नहीं मिल रही थी। एसी कोच में लगे स्विच बार-बार ट्रिप हो रहे थे। लगभग डेढ़ घंटे बाद समस्या का समाधान हो गया। इस दौरान ट्रेन नंबर 19412 दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस, 12472 कटरा-मुंबई स्वराज एक्सप्रेस और जम्मू से आ रही एक यात्रा स्पेशल ट्रेन को 30 से 40 मिनट तक बाहरी यार्ड में रोकना पड़ा।


चंडीगढ़ से प्रयागराज के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस के एक कोच का एसी फेल हो गया था, इसमें तकनीकी खामी थी, इसलिए एक से डेढ़ घंटे का समय समस्या को दूर करने में लग गया। दो से तीन ट्रेनें इस कारण प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवीन कुमार झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें