फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नन्याैला से चंडीगढ़ की एसी बसें खाली

विज्ञापन
अंबाला डिपो की एसी बस। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। नन्याैला से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से अंबाला रूट पर जा रही एसी बस को सवारी नहीं मिल रही है। जिसके कारण पिछले कई दिनों से यह एसी बस कम सवारियों के साथ अपडाउन कर रही है। ऐसे में अधिकारी अब इस एसी बस को इस रूट से हटाकर दूसरे रूट पर लगाने का विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

करीब चार महीने पर पूर्व विधायक ने नन्योला के लोगों के लिए एसी बस की शुरू करवाई थी। यह बस नन्योला से सुबह छह बजे यात्रियों को लेकर वाया मटहेड़ी होते हुए चंडीगढ़ के लिए रवाना होती थी। इसके बाद चंडीगढ़ से यह एसी बस अंबाला शहर बस अड्डा पहुंचती थी। फिर अंबाला से यह बस नन्योला , नन्योला से अंबाला इसके बाद अंबाला से नन्योला में नाइट स्टे करती है। कुछ दिनों तक तो एसी बस को सवारी मिली। इसके बाद धीरे धीरे एसी बस में सवारी कम होती गई और अब बहुत कम ही सवारी इस बस में यात्रा कर रही है। ऐसे में रोडवेज को घाटा हो रहा है।
अंबाला के पास दस एसी बस
अंबाला डिपो के पास 10 एसी बस है। जिसमें से आठ एसी बस अंबाला में और दो एसी बस नारायणगढ़ सब डिपो के पास है। अंबाला डिपों ने अपनी सात एसी बस चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ रूट पर लगाया हुआ है। इसके अलावा एक बस नन्योला से चंडीगढ़, चंडीगढ से अंबाला रूट पर संचालन कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
नन्योला से चंडीगढ़ वाया मटहेडी , चंडीगढ़ से अंबाला, अंबाला से नन्योला के लिए एक एसी बस का संचालन किया जा रहा है। इस रूट पर एसी बस में यात्री कम आ रहे। ऐसे में इस रूट से एसी बस दूसरे रूट पर लगाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें