अंबाला छावनी के द एसडी विद्या के अभिषेक प्रतियोगिता के दौरान पदक दिखाते हुए। प्रवक्ता
- फोटो : Samvad
गुरुग्राम के आरबीएसएम स्कूल में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल के बारहवीं कक्षा के छात्र अभिषेक ने सीबीएसई राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। उन्होंने गुरुग्राम के आरबीएसएम स्कूल में 6 से 11 अक्तूबर तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में यह सफलता हासिल की।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न जोनों से चुनिंदा और प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अभिषेक ने अंडर-46 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ फाइनल तक का सफर तय किया।
अपनी इस सफलता पर अभिषेक ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के प्रोत्साहन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या ने अभिषेक को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने अभिषेक की सफलता को उनकी अटूट मेहनत और लगन का परिणाम बताया।