फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धैर्य और निरंतर मेहनत जरूरी : मनीष चौधरी

विज्ञापन
अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में प्रबंधन के साथ मौजूद अ​भिनेता मनीष चौधरी। प्रवक्ता
विज्ञापन
सनातन धर्म कॉलेज के पूर्व छात्र हैं फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एसडी कॉलेज में मंगलवार को पूर्व छात्र और फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता मनीष चौधरी के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2002–2005 बैच के छात्र रहे मनीष चौधरी ने अपनी अभिनय कला से फिल्म जगत में कॉलेज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत में मनीष चौधरी ने अपने गुरु जनों डॉ. हरूप, डॉ. सुशील कंसल, डॉ. एके टंडन और डॉ. परमजीत कौर से भेंट कर आशीर्वाद लिया और पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य और निरंतर मेहनत सबसे जरूरी हैं। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा और एलुमनी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व छात्रों की ऐसी उपलब्धियां वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस अवसर पर बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें