फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आप ने किया प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
अंबाला सिटी में एलपीजी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और सरकार पर जन-विरोधी नीतियों का आरोप लगाकर शनिवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राजनीति शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। शर्मा ने कहा कि यदि गैस की कमी नहीं है, तो सरकार के सांसद, विधायक और पार्षद धरातल से गायब क्यों हैं? उन्हें एजेंसियों पर जाकर जनता की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन

आप नेताओं ने आरोप लगाया कि कोरोना काल की ऑक्सीजन किल्लत हो या खाद की समस्या, सरकार हर आपदा में कालाबाजारी का अवसर ढूंढती है। नोटबंदी की तरह आज भी गैस एजेंसियों के बाहर कतारें सरकार के झूठे दावों की पोल खोल रही हैं। प्रदर्शन में राजेश सहोता, एडवोकेट नीतू, निशा और विशाल भारद्वाज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें